Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Apr-2023

भारत की बढ़ती जनसंख्या पर छापा विवादित कार्टून भारत की बढ़ती जनसंख्या पर छापा विवादित कार्टून भारत की बढ़ती जनसंख्या पर छापा विवादित कार्टून भारत हाल ही में दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। इसका मजाक उड़ाते हुए जर्मनी की पत्रिका डेर स्पीगल ने एक कार्टून छापा है। कार्टून के जरिए भारत की जनसंख्या को चीन से आगे निकलते हुए दिखाया गया है। इस पर भारतीय मंत्री भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे नस्लवादी बताया है। प्रकाश सिंह बादल का निधन 2 दिन का राष्ट्रीय शोक पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। केजरीवाल ने बंगले के डेकोरेशन में खर्च किए 45 करोड़ दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकारी बंगले और ऑफिस दोनों को सजाने के लिए 45 करोड़ रुपए खर्च किए। केजरीवाल एक घर में नहीं बल्कि एक शीश महल रहते हैं। केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना चौथे दिन भी जारी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना चौथे दिन बुधवार को भी जारी है। देश के सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कहा कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच करनी बहुत जरूरी है। कांग्रेस वर्करों ने पोस्टर लगा खड़ा किया विवाद केरल में मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी मिली थी। ऐसे में यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा पूरी कर पाती उससे पहले ही विवादों से जुड़ गई। दरअसल पलक्कड़ स्थित शोरनूर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बोगी पर पार्टी सांसद वीके श्रीकंदन के कई पोस्टर चिपका दिए। हालांकि बाद में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) जवानों ने पोस्टर हटाकर मामले में केस दर्ज कर लिया है। सूडान से अब तक 561 भारतीयों को निकाला जेद्दाह पहुंचे सूडान में 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में झड़पें जारी हैं। इस बीच पिछले 24 घंटों में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। इन्हें सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। सूडान में 4 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।