Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Apr-2023

राहुल गांधी को बड़ा झटका! हाई कोर्ट जाएगी कांग्रेस मानहानि केस में सजा के खिलाफ राहुल की याचिका खारिज मानहानि केस में 2 साल जेल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सूरत कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दी है। राहुल गांधी अब सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की आबादी हमसे 29 लाख कम यानी 142 करोड़ 57 लाख है। वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में हो रहे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंच गए हैं। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन संस्कृति मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ मिलकर कर रहे हैं। उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाओं ने सदियों से अनगिनत लोगों को प्रभावित किया है। इनसे प्रेरित होकर भारत वैश्विक कल्याण के लिए नई पहल कर रहा है। यमन में चैरिटी इवेंट में भगदड़ 85 की मौत यमन की राजधानी सना में रमजान महीने के आखिरी दिन ज़कात यानी आर्थिक मदद बांटने के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 322 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर है। हूती सेना के तहत आने वाले गृह मंत्रालय ने बताया कि यह इवेंट वहां के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में गरीब लोग शामिल हुए थे। दूसरा ऑफिशियल स्टोर साउथ दिल्ली के साकेत में ओपन भारत में एपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर साउथ दिल्ली के साकेत में ओपन हो गया है। CEO टिम कुक ने कंपनी के दूसरे स्टोर को सुबह 10 बजे खोला। इस स्टोर के खुलने के बाद एपल के 25 देशों में कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 552 हो गई है।