Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Apr-2023

देश में बड़ा हादसा! खिड़कियों से कूदकर जान बचाई करनाल में तीन मंजिला राइस मिल ढही 4 की मौत हरियाणा के करनाल में मंगलवार तड़के 3:30 बजे शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए। ​​​​​​मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। बेटे का दावा- दिल्ली के लिए रवाना हुए अब संपर्क नहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि रॉय का सोमवार शाम से कोई पता नहीं है। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। शुभ्रांशु ने बताया कि रॉय सोमवार शाम को इंडिगो की फ्लाइट (6E-898) से दिल्ली के लिए निकले थे। भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की NIA जांच करेगा लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की NIA जांच करेगा। खालिस्तान समर्थकों ने लगभग एक महीने पहले यहां पर तिरंगे का अपमान किया था। सूत्रों के मुताबिक यह मामला कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन (CTCR) डिवीजन द्वारा NIA को सौंपा गया था। बता दें कि 20 मार्च को खालिस्तान समर्थक लंदन में भारतीय हाई कमीशन पहुंचे थे। उन्होंने पहले वहां तोड़फोड़ की और बाद में तिरंगे को उतार दिया। कोरोना के मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज देश में कोरोना के मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7 हजार 633 नए मामले सामने आए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 61 हजार 233 हो गया है। शेयर बाजार में तेजी! सेंसेक्स 59991 पर खुला मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 81 अंक की तेजी के साथ 59991 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी 60 अंक चढ़कर 17766 के स्तर पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली।