Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Apr-2023

चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। साथी गनर ने ही की थी 4 जवानों की हत्या 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 4 जवानों की हत्या साथी गनर ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी गनर देसाई मोहन को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसकी साथियों से रंजिश थी। उनकी हत्या के लिए देसाई मोहन ने राइफल चुराई और फायरिंग कर दी। इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 11 लोगों की मौत महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के डेढ़ सौ एकड़ के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था। इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में 7 लाख प्रशंसक शामिल हुए थे। अतीक को 9 और अशरफ को 5 गोलियां लगीं प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ को रविवार रात 8.30 बजे कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दोनों के जनाजे में महज 100 लोग शामिल हुए। अतीक को बेटे असद से महज 5 कदम की दूरी पर दफन किया गया। अतीक को मिट्‌टी देने उसके दोनों नाबालिग बेटे भी आए जो बाल सुधार गृह में बंद हैं। अशरफ को मिट्‌टी देने उसकी पत्नी जैनब और बेटी आईं। कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 27 लोगों की मौत हुई है।