Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Apr-2023

तीन पर्चे लीक! CM के बेटे पर आरोप विपक्ष का मुख्यमंत्री के बेटे पर आरोप; सेकंडरी बोर्ड का पेपर लीक तेलंगाना में पेपर लीक मामलों के कारण दो बार के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) को मुश्किलें बढाती जा रही है । विपक्ष ने लीक मामले में KCR और उनके बेटे के. तारक रामाराव (KTR) और बेटी के. कविता को निशाने पर लिया है। भाजपा और कांग्रेस ने लीक में राज्य कैबिनेट में मंत्री KTR और उनके करीबियों का हाथ होने का आरोप लगाया। सेकंडरी बोर्ड का हिंदी और तेलुगु के 4 अप्रैल को पर्चा लीक में 4.90 लाख बच्चे बैठे थे। भाजपा हनुमानजी के कैन डू एटीट्यूड की तरह करती है काम भाजपा ने गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के कैन डू एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार निधन हो गया। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2020 में उन्हें कोरोना हुआ था। इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट करना पड़ा था। उसके बाद से वो बीमार चल रहे थे। वे गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे। इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर आज शोभायात्रा निकाली जा रही है . इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर भी रखी जा रही है. 6.50% पर बना रहेगा रेपो रेट महंगे नहीं होंगे लोन भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया है। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेंगी। इससे पहले RBI ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया था। पहले एक्सपर्ट अनुमान जता रहे थे कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25% का इजाफा किया जा सकता है।