Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Mar-2023

ड्राइवरों की हड़ताल! रात भर चलकर दुल्हन के घर पंहुचा दूल्हा परिवार के 30 लोग रात भर चलकर दुल्हन के घर पहुंचे परिवार के 30 लोग रात भर चलकर दुल्हन के घर पहुंचे ओडिशा के रायगढ़ा जिले में कॉर्मशियल गाड़ियों के ड्राइवरों की हड़ताल एक दूल्हे के परेशानी का सबब बन गई। उसे 28 किमी पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचना पड़ा। दरअसल दूल्हा और उसके परिवार के लोग गुरुवार को कल्याणंसिंहपुर ब्लॉक के सुनाखांडी पंचायत से बारात लेकर निकले थे लेकिन हड़ताल की वजह से वे लोग गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर सके जिसके बाद उन लोगों ने पैदल चलने का फैसला किया। भारत-बांग्लादेश मैत्री डीजल पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे मोदी-शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश मैत्री डीजल पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। PMO की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। 130 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन 377 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनकर तैयार हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को चॉकलेट बांटी। उसके बाद उन्होंने कुछ देर बच्चों से बात की और गुड बाय बोलकर चली गईं। बच्चों ने खुश होकर तालियां बजाईं और राष्ट्रपति मुर्मू को एक साथ जोर से थैंक्यू बोला। दिल्ली LG बोले- सरकार से तकरार में लिमिट क्रॉस हुई दिल्ली में उपराज्यपाल (LG) और मुख्यमंत्री की राजनीतिक लड़ाई हमेशा चर्चा में रहती है लेकिन शुक्रवार को नजारा कुछ बदला-बदला सा था। LG विनय कुमार सक्सेना ने बजट सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल की खूब तारीफ की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी पुराने गिले-शिकवों को मामूली बताकर लोकतंत्र के सम्मान की बात कह डाली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।