Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Mar-2023

होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले गिरफ्तार! होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले गिरफ्तार! होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है। पोस्ट-बजट वेबिनार को PM मोदी ने किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 11 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान (PM विकास) पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। PM मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बजट का यह वेबिनार भारत के करोडों लोगों के हुनर और उनके कौशल को समर्पित है। हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी। लैंड फॉर जॉब्स केस में तेजस्वी को CBI का समन नौकरी के बदले जमीन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादब के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड में 53 लाख रुपए 1900 अमेरिकी डॉलर 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस बीच बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को CBI ने पूछताछ के लिए दूसरी बार समन भेजा है। इससे पहले 4 फरवरी को भेजा गया था। गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ गुजरात विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें केंद्र से BBC के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है। भाजपा विधायक विपुल पटेल ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि BBC ने अपने डॉक्यूमेंट्री में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। पुजारा के कंगारुओं के खिलाफ 2 हजार रन पूरे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का पहला सेशन जारी है। चेतेश्वर पुजारा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन पूरे हो चुके