Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Mar-2023

इस साल होली जलने के 24 घंटे बाद खेला जाएगा रंग! होलिका दहन के लिए 6-7 की दरमियानी रात 5 धुरेंडी 8 को मनेगी इस साल होली जलने के 24 घंटे बाद खेला जाएगा रंग! इस साल होलिका दहन 6 और 7 मार्च की दरमियानी रात में होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्णिमा तिथि इन दोनों दिन रहेगी। बनारस (उप्र) के काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिरों में 6-7 मार्च की दरमियानी रात 12.40 से सुबह 5.56 के बीच होलिका दहन होगा। मथुरा-वृंदावन में 7 मार्च की शाम होली जलेगी लेकिन धुरेंडी यानी रंग खेलने का दिन पूरे देश में 8 मार्च ही होगा। मतलब देश के ज्यादातर राज्यों में होली जलने के 24 घंटे बाद ही रंग खेला जाएगा। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में BJP गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली। वहीं मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की पार्टी NPP ने 26 सीटें जीती हैं जो बहुमत से 4 सीट कम हैं। अमेरिका ने फिर रूस से कहा-जंग खत्म करो अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नई दिल्ली में हुई G20 बैठक से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। 10 मिनट हुई बातचीत का मुद्दा एक ही था- जंग को खत्म करना। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद ये दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इसके पहले दोनों नेता जनवरी 2022 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मिले थे। विपक्षी एकता की मुहिम के बीच ममता ने खुद को किया अलग एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की मुहिम चला रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विपक्षी एकजुटता की इस मुहिम से खुद को अलग कर लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। इंदौर टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को भारत को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने 76 रन का टारगेट दिया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने खेल शुरू होने के 76 मिनट में ही हासिल कर लिया है। ट्रेविस हेड ने 49 रन की पारी खेली।