Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Feb-2023

BJP और आप नेताओं के बीच मारपीट! VIDEO दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन में आधीरात मारपीट दिल्ली नगर निगम (MCD) में बुधवार को मेयर चुनाव के बाद बुधवार शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू हुआ। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। AAP और BJP मेंबर्स ने मारपीट शुरू कर दी। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी - मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नगालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां खड़गे ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में केंद्र की सरकार बनेगी। खड़गे ने कहा कि भले 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। इसके लिए दूसरी पार्टियों से भी बातचीत जारी है। महिलाएं रात की शिफ्ट में भी फैक्ट्रियों में काम कर सकेंगी कर्नाटक में जल्द ही महिलाएं रात की शिफ्ट में भी फैक्ट्रियों में काम कर सकेंगी। कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को इससे जुड़े एक विधेयक को मंजूरी दे दी गई। अब इसे विधान परिषद में पेश किया जाएगा और पास होने के बाद कानून के तौर पर मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता अफगान-चीन बॉर्डर के करीब केंद्र ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोकल समय के मुताबिक सुबह 5:37 पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगान-चीन बॉर्डर पर गोर्नो-बदख्शां प्रांत में था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये जमीन से 20.5 किमी नीचे था। इस झटके के करीब 20 मिनट बाद 5.0 तीव्रता का आफ्टर शॉक भी आया। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सेमीफाइनल विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से मैच खेला जाएगा।