Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Feb-2023

गूगल पर सर्च कर रहा था कैसे करें आत्महत्या! अमेरिका से आया अलर्ट मुंबई पुलिस ने बचाया अमेरिका से आया अलर्ट मुंबई पुलिस ने बचाया मुंबई का एक युवक गूगल पर सर्च कर रहा था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें। अमेरिका स्थित एजेंसी ने नई दिल्ली में इंटरपोल अधिकारी को इसके बारे में अलर्ट किया जिन्होंने मुंबई पुलिस के साथ सूचना साझा की। इस पर पुलिस ने युवक का पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। गूगल पर सर्च करने वाले 25 वर्षीय युवक के बारे में यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल ने जानकारी साझा की थी। युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। युवक ने शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। इसी कारण वह बिना दर्द के आत्महत्या के तरीके के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहा था। संस्थान बोला- हम बिना डर और फेवर के खबरें देते रहेंगे दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ऑफिस में आयकर विभाग (IT) का सर्वे 60 घंटे के बाद पूरा हो गया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे IT की टीम ने BBC के दफ्तरों में सर्वे शुरू किया था जो गुरुवार देर रात खत्म हुआ। IT की टीम देर रात 11 बजे BBC के दफ्तरों से बाहर निकलीं। भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री के घर के बाहर भारी तादात में पुलिस तैनात पाकिस्तान में महंगाई के बीच सियासी बवाल भी बढ़ता जा रहा है। लाहौर से खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व PM और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर के बाहर जमा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। आज मुकाबले का पहला दिन है और पहला सेशन जारी है।