Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Feb-2023

रेल दुर्घटना! छह डिब्बे पटरी से उतरे गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे तेलंगाना के बीबीनगर में बुधवार सुबह रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से तेलंगाना के सिकंदराबाद जा रही है गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे सुबह पटरी से उतर गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं है। दक्षिण-मध्य रेलवे के अधिकारी घटना की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं। BBC पर लगातार दूसरे दिन IT का सर्वे जारी BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम का सर्वे दूसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक IT अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है। दोनों देशों में अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत तुर्किये और सीरिया में खतरनाक भूकंप को आए 9 दिन हो गए हैं। इन दोनों देशों में अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि दोनों देशों में हुई त्रासदी से 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि यह भूकंप यूरोप में 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा है। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया इजराइल में जुडीशियरी सिस्टम में सुधार को लेकर PM बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार एक नया बिल लेकर आई है जिस पर संसद में बड़ा हंगामा हुआ। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 60800 के करीब ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 60800 के करीब कारोबार कर रही है।