Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Feb-2023

CM पर हमला! सुरक्षाकर्मियों ने घेरा मची अफरा तफरी सीएम नीतीश कुमार सोमवार को बाल-बाल बच गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बाल-बाल बच गए। औरंगाबाद में भीड़ से एक व्यक्ति ने उन पर टूटी हुई कुर्सी के टुकड़े से हमला कर दिया। टुकड़ा सीएम की तरफ तेजी से आया। हालांकि सीएम बच गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया। मोदी के नेहरू सरनेम वाले बयान पर राहुल का पलटवार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने उनका अपमान किया है। PM की संसद में स्पीच का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा- उन्होंने कहा कि मेरे नाम में गांधी क्यों है नेहरू क्यों नहीं है। यह मेरा अपमान है।’ राहुल ने कहा कि भारत में पिता का सरनेम लगाते हैं। शायद मोदी ये नहीं समझते हैं। पुणे-नासिक हाईवे पर SUV ने 17 महिलाओं को कुचला महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। कुछ भी छिपाने जैसा या डरने जैसा नहीं - गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री अमित शाह ने अदाणी हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद विपक्ष के आरोपों पर कहा है कि कुछ भी छिपाने जैसा या डरने जैसा नहीं है। गृहमंत्री ने यह ‘प्रतिक्रिया’ कांग्रेस की ओर से सरकार पर अदाणी समूह का फेवर करने के आरोप लगाने के बाद दी है। अडाणी ग्रुप के स्टाक्स में आज भी बड़ी गिरावट अडाणी ग्रुप के स्टाक्स में आज भी बड़ी गिरावट है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज करीब 2.5% नीचे कारोबार कर रहा है। ग्रीन एनर्जी पावर टोटल गैस ट्रांसमिशन विल्मर NDTV 5% टूटे है। ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा और ACC में भी गिरावट है। हालांकि अडाणी पोर्ट्स के शेयर करीब 1.5% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने खतरनाक तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी 2 और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। BCCI ने धर्मशाला की आउटफील्ड खराब होने की वजह से यह फैसला लिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह मैच पहले हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाना था।