Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Feb-2023

सूरज के बारे में वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टुकड़ा टूटकर अलग हो गया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने सूरज के टूटने की यह घटना देखी है। इस दावे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक सहमे हुए हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें मुंबई से साईंनगर शिरडी और मुंबई- सोलापुर के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी जबकि देश में अब कुल 10 रूट पर यह ट्रेन चल रही है। भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। लगातार 2 दिन की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 60682 के स्तर पर बंद हुआ।