Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Jan-2023

कर्तव्य पथ पर बना इतिहास पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी| 26 Jan 2023 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी। इससे पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे वार मेमोेरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। परेड में राज्यों विभागों और आर्म्ड फोर्सेस की 23 झांकियां निकाली जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने चीन के रूख पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन कुछ सालों से हमें आंखें दिखा रहा है। यह हम सबके लिए चिंता की बात है। हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने में पीछे नहीं हैं लेकिन हमारा भी फर्ज बनता है कि उनका साथ दें। हम चीन के सामान का बहिष्कार करें लेकिन हम उसका व्यापार बढ़ा रहे हैं।2020 में भारत ने चीन से 65 बिलियन और 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा गया। हमें अपनों की चिंता नहीं हम चीन को मालामाल बना रहे हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और ORS के खोजकर्ता डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है। देश के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया। कई राज्यों में बारिश हुई से ठंड बढ़ गई है तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से कई रास्ते ब्लॉक हो गए। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से 265 सड़कें ब्लॉक हो गई है। मध्य प्रदेश और यूपी के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम से ही जमकर बारिश हुई। राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरंगा फहराया मेड इन इंडिया तोपों से दी गई सलामी 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी