Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Jul-2022

अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में 8 यात्रियों की मौत अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में प्राकृतिक कारणों से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इससे मौत का आंकड़ा 41 पहुंच गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 8 जुलाई को पवित्र गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इसमें 15 लोग मारे गए थे। हालांकि, यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है। विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक, इमारतों के बीच एक के बाद एक 3 मिसाइलें गिरीं रूस ने यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक किया है। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। मिसाइलें इमारतों के आसपास आकर गिरी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 1985 एयर इंडिया धमाके के आरोपी सिख नेता की हत्या 1985 एयर इंडिया धमाके के आरोप से बरी हुए सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार देर रात कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके घर के पास तीन गोलियां चलने की आवाज सुनाई दीं। फायरिंग काफी करीब से की गई थी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रिपुदमन पर एयर इंडिया के विमान कनिष्क को हाईजैक कर धमाके से उड़ाने का केस चला था। हालांकि, वे इस केस से बरी हो गए थे। आज से फ्री में लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज देशभर में आज यानी कि शुक्रवार से सभी व्यस्क लोगों को अगले 75 दिन तक मुफ्त में सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज दिया जाएगा. दरअसल, बूस्टर डोज लेने वाले लोगों की संख्या काफी कम है, जबकि पात्र लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में सरकार ने बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए ये अभियान चलाया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर लिखा, ‘आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज से पूरे देश की व्यस्क आबादी को मुफ्त प्रीकॉशन डोज लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है स्पीकर अभयवर्धने ने किया गोटबाया के इस्तीफे का ऐलान गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को सात दिन के अंदर नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गोटबाया राजपक्षे ने कानूनी तौर पर राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। फील्डिंग के दौरान कंधा हुआ डिस्लोकेट तो खुद कर लिया सही भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फील्डिंग के दौरान खुद फिजियो बन गए और उन्होंने अपना इलाज खुद ही कर लिया। दरअसल इंग्लैंड की पारी के 28वें ओवर में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं, स्ट्राइक पर लियाम लिविंगस्टन थे। ओवर की दूसरी गेंद पर लिविंस्टन ने शॉट खेला। गेंद सीधे रोहित शर्मा के पास गई। उन्होंने गेंद रोकने की कोशिश की। इस चक्कर में उनके बायें हाथ का कंधा डिस्लोकेट हो गया। जब तक मेडिकल टीम ग्राउंड पर पहुंचती, उससे पहले ही रोहित ने दाहिने हाथ से बाएं कंधा को पकड़ कर झटका दिया। इससे उनका कंधा ठीक हो गया।