Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Jul-2022

पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, पीछे से 2 गोली मारीं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ। एक चुनावी कैंपने के दौरान किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। उनकी हालत को लेकर अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं।पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। शिवसेना छोड़ सकते हैं 18 में से 12 सांसद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 पार्षदों में से 66 ने एकनाथ शिंदे कैंप ज्वाइन कर लिया है। शिवसेना के 18 में से 12 सांसद जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। उधर, शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार भी जल्द होने वाला है। दिल्ली AIIMS से आई लालू की तस्वीर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनकी बेटी मीसा भारती (RJD Misa Bharti) ने बड़ी जानकारी दी है. इतना ही नहीं बल्कि मीसा भारती ने तीन तस्वीरें भी शुक्रवार की सुबह फेसबुक पर शेयर की हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को भी साझा किया है. जम्मू-कश्मीर में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप लगाया गया जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इसके तहत दुर्गा वाहिनी की सदस्य इन लड़कियों को निशानेबाजी और लाठी चलाने की ट्रेनिंग दी गई। इन्हें मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद की वुमन विंग है। शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 394.21 अंक की बढ़त के साथ 54,574.43 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 77.05 अंक यानी 0.48% की मजबूती के साथ 16,209.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी मार्केट में बढ़त देखी गई थी। टी 20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 50 रन से जीत लिया भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 50 रन से जीत लिया है। ये टीम इंडिया की इंग्लैंड में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।