Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Jul-2022

ये बनेगी CM की दुल्हन! - थमनेल CM दूसरी बार दूल्हा बनेंगे! CM हाउस में होगी शादी - टाइटल CM दूसरी बार दूल्हा बनेंगे! CM हाउस में होगी शादी पंजाब के CM भगवंत मान (48) का गुरुवार को दूसरा विवाह है। वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में शादी करेंगे। रस्में 11 बजे से शुरू हों गई है फेरे 2 बजे होंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल होगा। लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद लालू यादव की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने बताया, 'उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। फिलहाल बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।' सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया सामाजिक समरसता की दिशा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, बीजेपी (BJP) ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में बुजुर्ग संतों, पुरोहितों और पुजारियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की बात कही थी. अब इसमें एक बदलाव करते हुए कहा गया है कि बुजुर्ग संतों, पुरोहितों और पुजारियों के लिए बनने वाला पुरोहित कल्याण बोर्ड मौलवियों का भी ख्याल रखेगा. मणिमेकलाई ने ट्विटर पर की एक और विवादित पोस्ट डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर पर अभी विवाद थमा भी नहीं था। इसी बीच इस डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने ट्विटर पर एक और विवादित पोस्ट कर दी है। उनकी पोस्ट में कुछ लोग शिव-पार्वती के गेटअप में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। लीना के इस पोस्ट पर यूजर्स का गुस्सा भड़का और लोग उन पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जम्मू-कश्मीर से मुंबई तक मानसून झमाझम बरस रहा जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों से मायानगरी मुंबई तक मानसून झमाझम बरस रहा है। माैसम विभाग के अनुसार, दो दिन से देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। बुधवार काे बीते 24 घंटे में देशभर में 12.2 मिमी बारिश हुई, जो एक दिन में सामान्य बारिश से 47% अधिक है।