Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Jun-2022

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार 25 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 29 जून को पर्चा भरने की आखिरी तारीख है। इस बीच NDA ने झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आनेवाली आदिवासी नेता हैं। महाराष्ट्र में गहराता जा रहा सियासी संकट महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना के दो और विधायक संजय राठौर और योगेश कदम एकनाथ शिंदे के समर्थन में आ गए हैं और वे मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। इस तरह अब तक 42 विधायक उद्धव सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। खबर है कि शाम तक यह आंकड़ा 50 तक जा सकता है। शिवसेना के अभी विधानसभा में 56 विधायक हैं। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल से ED की पूछताछ खत्म नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से 5वें दिन पूछताछ की। लगातार 10 घंटे पूछताछ के बाद राहुल को करीब 30 मिनट का ब्रेक मिला। इसके बाद देर रात तक फिर सवाल-जवाब हुए। ED ने उन्हें आगे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। इस बीच कांग्रेस का प्रदर्शन भी चलता रहा। हिरासत में लिए जाने से गुस्साई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर थूक दिया। विधायक देशमुख को सूरत की होटल में गुजरात पुलिस ने पीटा महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना ने कहा है कि एकनाथ शिंदे में खेमे में शामिल अकोला से विधायक नितिन देशमुख को सूरत की होटल में गुजरात पुलिस ने पीटा। वे मुंबई आना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंधक बनाकर गुवाहाटी ले जाया गया है। कोरोना महामारी से 12 हजार 249 लोग संक्रमित हुए देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से 12 हजार 249 लोग संक्रमित हुए हैं जिसके बाद एक्टिव मामलों (Active Cases) की संख्या 81 हजार के पार जा पहुंची है. राम बाई ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया रिकॉर्ड 105 साल की राम बाई ने 100 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा के चरखी दादरी गांव में रहने वाली राम बाई की उम्र 105 साल है। उन्होंने 45.40 सेकंड में रेस पूरी की। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मान कौर के नाम था, जिन्होंने 74 सेकंड में रेस पूरी की थी।