Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Jun-2022

पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी! BJP प्रवक्ता Nupur Sharma के खिलाफ FIR दर्ज टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में बीजेपी (BJP) की प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद अब्दुल गफूर पठान (Abdul Ghafoor Pathan) की शिकायत पर मंगलवार को कोंढवा (Kondhwa) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. अस्पताल में फायरिंग, 5 लोगों की मौत अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। टुल्सा के पुलिस डिप्टी चीफ जोनाथन ब्रूक्स ने हमलावर सहित 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर को उसकी ही बंदूक से गोली लगी थी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिया बड़ा झटका नगरीय निकाय और अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में टिकट का सपना देख रहे नेता पुत्रों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार को अपने भोपाल दौरे पर उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी नेता पुत्र को टिकट नहीं मिलेगा। केंद्रीय संगठन ने जो पॉलिसी बनाई है, उसी हिसाब से टिकट का वितरण होगा।भोपाल में नड्डा ने कहा कि हमें परिवारवाद के कंसेप्ट को समझना होगा। हमारा मानना है कि पिता अध्यक्ष, बेटा जनरल सेक्रेटरी। पार्लियामेंट्री बोर्ड में चाचा-ताया-ताई। यह परिवारवाद है। भाजपा में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होंगे। अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक को पार्टी जॉइन कराएंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 171.04 पॉइंट या 0.31% की गिरावट के साथ 55210.13 और निफ्टी 58.90 पॉइंट या 0.36% की गिरकर 16463.90 पर खुला। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस, TCS और इंफोसिस में बढ़त रही। आज रुपया 77.60 प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला, 1 जून को यह 77.52 प्रति अमेरिकी डॉलर के करीब बंद हुआ था।