Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-May-2022

शादी में 114 लोगो की बिगड़ी तबीयत शादी समारोह में जीमण के बाद 114 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोगों को उल्टी आने लगी, तो कुछ को चक्कर। पेट दर्द से लोग कराहने लगे। आनन-फानन सबको दौसा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बेड कम पड़ गए। एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाया गया। तब जाकर इलाज शुरू हो सका। मामला दौसा के नामोलाव गांव का है जिसने-जिसने भी खाना खाया, वह बीमार पड़ गया। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर अटैक पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर हमले का पहला CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हमलावरों ने कार से ही रॉकेट दागा। जिस वक्त धमाका हुआ, कार वहां से गुजरती हुई भी नजर आई। फुटेज में हमलावरों की स्विफ्ट कार भी नजर आई है। वहीं संदिग्ध हमलावर भी नजर आए हैं। समुद्र किनारे बसे 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी साइक्लोन असानी ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। मंगलवार तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें गुंटूर, कृष्णा, श्रीकाकुलम, विजयनगरम और गोदावरी जिले शामिल हैं। सेंसेक्स 276 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,088 पर बंद भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 276.46 पॉइंट या 0.51% की गिरावट के साथ 54,088.39 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 37.35 पॉइंट या 0.23% की गिरावट रही। ये 16,202.70 के लेवल पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट IT और ऑटो शेयरों में रही।