Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-May-2022

30 हजार फीट ऊंचाई पर विमान में जमकर चले लात-घूंसे इंगलैंड के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरने वाली केएलएम एयरलाइंस की एक फ्लाइट में दो ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हुई। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट में ये लड़ाई उस वक्त शुरू हुई, जब मैनचेस्टर से शिफोल की आधी दूरी तय हो चुकी थी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि दो लोग घुटने के बल बैठे एक यात्री पर मुक्के की बरसात कर रहे हैं। जैसे ही फ्लाइट की लैंडिग हुई सभी 6 आरोपियों को डच एविशन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। टाटा स्टील के प्लांट में ब्लास्ट झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में स्थित टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अचानक आग लग गई। शनिवार की सुबह करीब 10.20 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे प्लांट में आग लग गई। कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में यह हादसा हुआ। इसमें गैस रिसाव होने लगा। घटना के बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई। इसमें 2 ठेका कर्मचारी जख्मी हुए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आसपास के परिसर को खाली करा दिया गया। हादसे में एक परिवार के 7 लोगों की मौत मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए हादसे में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपति का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। हादसे में मृत राजेश और नंदनी की सप्ताहभर पहले 29 अप्रैल को शादी हुई थी। डीजल लूटने की मची होड़ बेगूसराय में डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद उसे लूटने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। अपनी जान जोखिम में डालकर लोग डीजल लूटने लगे। हादसा मामला बलिया थाना क्षेत्र के मामू भागना मोड़ के पास हुआ। टैंकर जैसे ही पलटा उससे डीजल गिरने लगा। इसकी सूचना आसपास के इलाके में आग तरह फैल गई। लोग अपने घरों से डिब्बे, बाल्टी जिसे जो मिला वो लेकर पहुंचे और डीजल ले गए। घटना शुक्रवार शाम की है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को डांटती-फटकारती रही पर लोग तेल लूटते रहे।