Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-May-2022

चलती ट्रेन में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ छेड़खानी नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ छेड़खानी हुई। छेड़खानी करने वाले उचक्के ने खुद को जीआरपी का जवान बताया। फिर महिला कॉन्स्टेबल का बैग जांच के नाम पर छेड़खानी करने लगा। इस दौरान ट्रेन में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हल्ला हंगामा होने पर RPF की स्कॉट टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ा गया। आंगनबाड़ी केंद्र का खाना खाकर 16 बच्चे बीमार छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार को जहरीला खाना खाकर 16 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खाने में छिपकली गिर पड़ी थी। इसी खाने को बाद में बच्चों को परोसा गया। इसे लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। करनाल में 4 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार हरियाणा के करनाल जिले में गुरुवार सुबह पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया। चारों गिरफ्तार आतंकी इनोवा गाड़ी में हाईवे से गुजर रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस बारे में सूचना दी थी। चारों गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है। बताया जा रहा है कि चारों आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हैं। वहीं, आतंकियों से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम भी पहुंची है। सेंसेक्स 33 पॉइंट की बढ़त के साथ 55702 पर बंद सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 33.20 पॉइंट बढ़त के साथ 55,702 पर जबकि निफ्टी करीब 5 अंक उछल कर 16,682 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त रही।