Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-May-2022

थाने में किया रेप ललितपुर में गैंगरेप की शिकायत करने पहुंची किशोरी से SHO ने रेप किया है। आरोप है कि पाली थाने के SHO तिलकधारी सिंह सरोज 13 साल की पीड़िता को बयान दर्ज करने के बहाने थाने के ही एक कमरे में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा चाइल्ड लाइन एनजीओ की पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान हुआ। किशोर की मां ने ने इंस्पेक्टर समेत 6 के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी SHO फरार है। 10 मिनट में रेत में रखे पापड़ सिक गए बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी का प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग दिया। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया। वीडियो में दो जवान हाथ में 2-2 कच्चे पापड़ लिए नजर आते हैं। जवानों ने इन पापड़ को रेत में दबाया। 10 मिनट बाद रेत हटाकर देखा तो पापड़ सिके हुए थे। जवानों ने एक पापड़ को तोड़कर भी दिखाया। 36 इंच का दूल्हा-34 इंच की दुल्हन भागलपुर की एक शादी चर्चा में है। इसका कारण है, दूल्हा और दुल्हन की हाइट। दूल्हा 36 इंच लंबा है, जबकि दुल्हन उससे दो इंच कम यानी 34 इंच की। इस अनोखी शादी में शामिल लोग वर-वधू के साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। इस मौके पर सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। सेंसेक्स 1306 पॉइंट की गिरावट के साथ 55669 पर बंद सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1306 पॉइंट या 2.29% की गिरावट के साथ 55,669 पर जबकि निफ्टी 391.50 अंक गिरकर 16,677 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक के शेयर्स में मामूली बढ़त रही।