Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Apr-2022

मंदिर पर चला बुलडोजर राजस्थान के अलवर में सराय गोल चक्कर में सड़क चौड़ी करने के दौरान अतिक्रमण हटाने पर विवाद शुरू हो गया है। रास्ते में आए 300 साल पुराने मंदिर पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई पर भाजपा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।भाजपा का कहना है कि विकास के नाम पर मंदिर को तोड़ना सही नहीं है। कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है और उसी ने यह कार्रवाई की है। दिल्ली में दिल दहलाने वाली हत्या साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में गुरुवार को एक महिला की उसके बच्चों के सामने हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि पहले आरोपी ने महिला का पीछा किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागने में सफल रहा। ब्रिटिश PM के भारत दौरे का दूसरा दिन पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच रिफॉर्म, हमारे इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉर्डनाइजेशन प्लान और पाइपलाइन पर चर्चा हुई। दिल्ली में लिफ्ट काटकर बचाई जान दिल्ली के जी टी करनाल रोड के पास मैरिज हॉल में शादी के दौरान भीषण आग लग गई। इस दौरान चार लोग लिफ्ट में फंस गए। इसके बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और लिफ्ट को काटकर सभी की जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेंसेक्स 714 पॉइंट की गिरावट के साथ 57197 पर बंद सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 714.53 पॉइंट (1.23%) की गिरावट के साथ 57,197.15 पर जबकि निफ्टी 220.65 (1.27%) अंक फिसलकर 17,171.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में HCL टेक, महिंद्रा, मारुति, भारतीय एयरटेल और ITC में तेजी रही।