Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Apr-2022

सांसों को थमा देने वाली घटना सांसों को थमा देने वाली घटना मुंबई में चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के चक्कर में यात्री अकसर घायल हो जाते हैं या जान गंवा बैठते हैं, इसके बावजूद यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कल्याण रेलवे स्टेशन से सामने आया है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक शख्स प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप के बीच गिर पड़ा और तकरीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। यह घटना कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर लगे कैमरे में कैद हुई है। मंदिर में मुस्लिमों की एंट्री बैन केरल में एक मंदिर ने मुस्लिमों की एंट्री बैन कर दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कन्नूर जिले के कुंहिमंगलम में मल्लियोडू पलोट्‌टू कावू मंदिर के बाहर बोर्ड लगाया गया, जिसमें लिखा गया कि फेस्टिवल के समय मंदिर प्रांगण में मुस्लिमों को घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद इस मुद्दे पर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। रेगिस्तान में बहने लगे रेत के झरने थार का रेगिस्तान पर्यटकों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। सर्दी हो या गर्मी राजस्थान के डेजर्ट में ऐसा बहुत कुछ होता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। गर्मी के सीजन में जब रेगिस्तान में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच रहा है तब यहां रेत के झरने बहने लगे हैं। झूम कर नाचे CM भूपेश,VIDEO छत्तीसगढ़ में पहला राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव शुरू हो चुका है। उद्घाटन सत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनजातीय धुनों पर खुद को नृत्य करने से नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री खुद "मुंडा बाजा' लेकर लोकनर्तकों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को भी गोद में उठा लिया। सेंसेक्स 703 पॉइंट की गिरावट के साथ 56463 पर बंद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मगंलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 704 पॉइंट या 1.23% टूटकर 56463 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 215 पॉइंट या 1.25% की गिरावट रही। यह 16958 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी, IT और FMCG सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी।