Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Apr-2022

स्टेशन में गोलीबारी अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुई फायरिंग में 16 लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने 33 राउंड फायरिंग की, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। बाकी भगदड़ या बम की वजह से जख्मी हुए। पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प राजस्थान में करौली के दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए निकाली गई भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचने से पहले ही रोक दी गई। इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हो गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व सांसद मनोज राजौरिया को हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेताओं को मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर मंगलम मिड-वे में ले जाकर छोड़ दिया गया। देखते ही देखते जमीन में समा​​​ गए 5 युवक नाले के ऊपर रखी पट्टी धंसने से पांच युवक नीचे दब गए। एक बाइक भी पांचों के ऊपर गिर गई। गनीमत रही कि नाला सूखा था। पांचों को केवल हल्की चोटें लगीं। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक बात करते-करते अचानक नाले में गिरते नजर आ रहे है। मामला जैसलमेर का है। झूमने लगे छत्तीसगढ़ के मंत्री लखमा छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री लखमा धोती पहनकर सिरहा-गुनिया और सेवादारों के साथ पारंपरिक ढोल की थाप पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुकमा जिले के दोरनापाल का है। यहां मेले में शामिल होने के लिए मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे। जो भक्ति में लीन नजर आए।