Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Apr-2022

PM मोदी ने बदला लुक, मोदी का नया अवतार प्रधानमंत्री मोदी ने बदला लुक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं। मोदी जैकेट से लेकर मोदी सूट और फिर मोदी कुर्ता तक ने खूब धूम मचाई है। यहां तक की प्रधानमंत्री की दाढ़ी वाला लुक भी बहुत से लोग रखने लगे थे। प्रधानमंत्री मोदी के हर नए पहनावे ने फैशन इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। अब एक नया ट्रेंड सामने आया है। पिछले कुछ समय में प्रधानमंत्री को कई बार टोपी पहने हुए देखा गया। प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्टाइल में टोपी पहने हुए दिखे। फिर वो कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में हो या वाराणसी और दिल्ली में। प्रधानमंत्री के टोपी की डिजाइन काफी स्टाइलिश है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं। मोदी ने दी विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 7 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के सभी लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं. ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, पीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों और श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया. दुकानों और प्रतिष्ठानों में मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तानाशाही जारी है। दरअसल, बीएमसी ने एक आदेश जारी कर कहा है कि मुंबई में अब दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। रूस-यूक्रेन जंग को 42 दिन पूरे रूस-यूक्रेन जंग को 42 दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी सेना ने अब यूक्रेन के ईस्टर्न इलाके में अटैक कर दिया है। बुधवार को रूसी सेना ने खार्किव के एक ऑयल डिपो पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। यूक्रेन के डिप्टी पीएम ने कहा है कि फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कमिंस की धुआंधार पारी, एक ओवर में 35 रन IPL में बुधवार को कोलकाता और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे पैट कमिंस ने तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद में 56 रन बना दिए। 16वें ओवर में तो उनके बल्ले से 35 रन निकले। उनका स्ट्राइक रेट 373.33 का था। इस कंगारू खिलाड़ी ने मैच में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी 56 रन की पारी में 52 रन चौके-छक्के से आए।