Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Apr-2022

कब्रिस्तान से 3 बच्चों की लाशें गायब बिहार के सुपौल में कब्र में भी अब लाशें सुरक्षित नहीं हैं। मामला त्रिवेणीगंज के बघला नदी के किनारे के कब्रिस्तान से जुड़ा है। यहां से तीन बच्चों की लाश गायब हो गई हैं। लाश गायब होने की शिकायत पर जांच को पहुंचे त्रिवेणीगंज के SDO एस जेड हसन ने वहां चौकीदार की तैनाती कर दी है। अब चौकीदार रातजगा कर लाशों की निगरानी करेंगे। SDO का कहना है ये कब्रें कई माह पुरानी हैं। यह अंधविश्वास का मामला हो सकता है। किसी ने जादू-टोने की वजह से ऐसा किया हो। हिमाचल में AAP का रोड शो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में विक्टोरिया पुल से पड्डल मैदान तक आम आदमी पार्टी का रोड शो शुरू हो गया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान के नेतृत्व में देशभक्ति के गीतों के साथ रोड शो आगे बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लिए उनके साथ चल रहे हैं। बुरे काम का बुरा नतीजा तुरंत एक चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में छेद किया, लेकिन वह खुद ही उसमें फंस गया। उसे रंगे हाथों तब पकड़ा गया, जब उसने मदद के लिए लोगों को बुलाया। पापा राव नाम का चोर आंध्र के तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येलम्मा मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और भगवान की मूर्तियों पर चढ़ाए गए आभूषणों को चुरा लिया। उसने बाहर निकलने के लिए दीवार में छेद किया, लेकिन वह आधे में ही छेद में फंस गया। जब कई घंटों के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया। इसके बाद वहां गांव वाले जमा हो गए। लोगों ने उसे छेद से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। LPG गैस भरने के दौरान वैन में ब्लास्ट उदयपुर में बुधवार सुबह अचानक से एक के बाद एक धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई। यहां एक रिहायशी कॉलोनी में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। तभी अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक वैन जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आई वैन से धमाके होने लगे। सामने आया कि कार में गैर भर रहा एक युवक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सेंसेक्स 566 पॉइंट की गिरावट के साथ 59610 पर बंद सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 566 (0.94%) पॉइंट की गिरावट के साथ 59,610.41 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 149 (0.83%) की गिरावट रही। यह 17,807 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और आईटी इंडेक्स में रही।