Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Apr-2022

सरकार ने फोड़ा महंगाई बम, गैस सिलेंडर 250 रुपये मंहगा! देश में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल से इसके 19 किलो के सिलेंडर 250 महंगे हो गए हैं। दिल्ली में अब ये 2253 रुपये में मिलेंगे। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। समाजवादी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह अपने एक ट्वीट में लिखा, "दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम. आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत. महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है डबल इंजन भाजपा सरकार." बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, फैन के सिर पर जा लगी गेंद गुरुवार को लखनऊ और चेन्नई के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया।लखनऊ की पारी के दौरान 19वें ओवर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया देखने को मिला।लखनऊ के लिए खेल रहे आयुष बदोनी ने शिवम दुबे की शॉर्ट लेंथ गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ छक्का लगाया, लेकिन गेंद मैच देख रही एक महिला के सिर पर जा लगी। महिला दर्द से कराहने लगी और अपने सिर को सहलाते हुए नजर आईं। राष्ट्रपति आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिंसा श्रीलंका में पिछले कई हफ्तों से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। यहां खाने-पीने और आम जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। इन हालात में लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हजारों लोगों ने गुरुवार रात को राष्‍ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के निवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। लोग पोस्‍टर लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। जैन परिवार को मांसाहारी खाना देने पर बवाल एयर इंडिया के विमान में एक जैन परिवार को शाकाहारी खाने के बजाय मांसाहारी खाना परोस दिया गया जिसके बाद चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है. सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक घटना 25 मार्च की है जहां टोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने खुद के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया.