Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Mar-2022

ट्यूशन पढ़ने आयी छात्रा को दिखाया पॉर्न वीडियो हरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर द्वारा छात्रा को पढ़ाई के बीच में जबरदस्ती पॉर्न वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। घिनौनी करतूत के बाद टीचर ने धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके पिता काे जान से मार देगा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गंगा में जहाज हादसा, 8 ने तैरकर बचाई जान झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में स्टोन के ट्रकों से भरे जहाज का बैलेंस बिगड़ गया। जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इसमें सवार थे। हादसे में जहाज के स्टाफ के साथ ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों की आशंका जताई जा रही थी। जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। वो लौट आए हैं। 2 लोग अब भी लापता हैं। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था। योगी ने ली सीएम पद की शपथ योगी 2.0 सरकार का शपथ शुरू हो गया है। योगी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल स्टेडियम में मौजूद हैं। 52 विधायक भी मंत्री पद की एक-एक कर शपथ ले रहे हैं। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं। योगी 2.0 कैबिनेट में केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे। सेंसेक्स 233 पॉइंट टूटकर 57,362 पर बंद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 233 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,362 पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी भी 69 अंको की गिरावट के साथ 17,153 पर बंद हुआ।