Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Mar-2022

तनाव के बीच भारत पहुंचे चीन के विदेश मंत्री लंबे अरसे बाद भारत यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलने दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। विदेश मंत्री के भारत दौरे के दौरान लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (lLAC) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी गतिरोध को लेकर चीन और भारतीय पदाधिकारियों के बीच सीधी चर्चा हो सकती है। बीरभूम हिंसा में CBI जांच के आदेश कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीरभूम हत्याकांड में CBI जांच के आदेश दिए हैं। इससे ममता सरकार को झटका लगा है। CBI को 7 अप्रैल तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। इससे पहले SIT इस मामले की जांच कर रही थी। गौरतलब है कि बीरभूम के रामपुरहाट में TMC नेता भादू शेख की हत्या के बाद 10 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रूस-यूक्रेन जंग का आज 30वां दिन रूस-यूक्रेन जंग का आज 30वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इस संकट पर ब्रुसेल्स में NATO समिट को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो नाटो जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो उसी तरह के हथियारों से उसे जवाब देगा। न्यू ऑरलियन्स में खतरनाक टोरनेडो अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के न्यू ऑरलियन्स में खतरनाक टोरनेडो आया है। इसकी रफ्तार 146 किमी प्रति घंटे रही। इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लापता है। राहत और बचाव कार्य में 300 जवानों को लगाया गया है। हफ्ते में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल-डीजल के दाम हफ्ते में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है। नई दरें आज से ही लागू हो गई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए/लीटर और डीजल 89.07 रुपए/लीटर मिल रहा है।