Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Mar-2022

दुकान में लगी आग, 11 की मौत दिल्ली में ब्लास्ट की धमकी, हाई सिक्योरिटी अलर्ट देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान के इंडिया सेल ने दिल्ली में हमले करने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद पूरी दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात सरोजनी मार्केट समेत कई बाजारों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। स्पेशल सेल के एक अफसर ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ई-मेल भेजे हैं, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात कही गई है। लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल्स के बारे में शिकायत की। UP पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हैदराबाद में एक कबाड़ दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। शहर के भोईगुड़ा इलाके में मौजूद गोदाम में हादसे के वक्त 12 लोग मौजूद थे। इनमें से केवल एक ही बचकर निकल सका। हैदराबाद कलेक्टर एल शरमन के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है । रूस यूक्रेन जंग का आज 28वां दिन रूस यूक्रेन जंग का आज 28वां दिन है। जंग के बीच अमेरिका और रूस में जुबानी वार पलटवार भी जारी है। अमेरिका का दावा है कि रूस ने जिस मकसद के साथ यूक्रेन जंग शुरू की थी वो उसे हासिल करने में नाकाम रहा है।अमेरिका के इन दावों पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दो टूक लहजे में कहा कि यूक्रेन युद्ध हमारे प्लान के मुताबिक ही चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को खतरा होगा। कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हजारों लोग कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इन लोगों का आरोप है कि कलेक्टर विनीत नंदनवार उनकी समस्या नहीं सुनते। इसके विरोध में जिले के सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने उन्हें हटाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। जब हजारों की भीड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी तो पुलिस भी उन्हें रोक नहीं पाई। गांव वालों ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट को तोड़ दिया और कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।