Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Mar-2022

चुनाव खत्म, महंगाई शुरू पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सिलेंडर भी हुआ महंगा पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गई है। भारत-रूस क्रूड डील से खफा बाइडेन भारत और रूस के बीच प्रस्तावित क्रूड ऑयल डील पर अमेरिका की घबराहट पहली बार सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा- भारत हमारा प्रमुख सहयोगी है। लेकिन, यूक्रेन पर रूस के हमले पर उसका रूख कुछ हद तक अस्थिर रहा है। इस सौदे से भारत-अमेरिका के संबंधों में भरोसा घटेगा। स्वामी शिवानंद को मिला पद्मश्री 126 साल के स्वामी शिवानंद राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को झुककर प्रणाम किया तो PM भी उनके सामने झुक गए। वाराणसी के स्वामी शिवानंद को योग और ध्यान के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री मिला है। इसी इवेंट में CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। उनकी बेटियों ने ये सम्मान लिया। पैराशूटर अवनि लेखरा को पद्मश्री मिला। इमरान बोले- भारतीय सेना करप्ट नहीं, कुर्सी खतरे में आने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बोल बदल गए हैं। पहले उन्होंने भारत सरकार की तारीफ की। इसके बाद भारतीय सेना की शान में कसीदे गढ़ दिए। कहा कि भारत की सेना करप्ट नहीं है। वह सिविल गवर्नमेंट के काम में दखल नहीं देती। माना जा रहा है कि इसकी आड़ में उन्होंने अपने आर्मी चीफ जनरल बाजवा को सरकार के काम में दखल न देने की नसीहत दी है। रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने NATO से दो टूक लहजे में सवाल पूछा है कि NATO साफ करे कि यूक्रेन को अपने अलायंस में जगह दे रहे हैं या नहीं? सच तो ये है वो रूस से डरते हैं। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है।