Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Mar-2022

चीन के गुआंग्शी में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 132 लोगों को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान गुआंग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इनमें 123 यात्री और 9 क्रू मेम्बर्स सहित कुल 132 लोग शामिल थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क ATC से टूट गया था।