Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Mar-2022

शनि-शुक्र के सबसे दुर्लभ संयोग आज होलिका दहन होगा और कल रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस बार पहली बार ऐसा हो रहा है जब गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के तीन राजयोग के साथ वसंत ऋतु में गुरुवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। साथ ही फाल्गुन महीने का स्वामी शनि और वसंत ऋतु का स्वामी शुक्र दोनों मित्र हैं और एक ही राशि में रहेंगे। ऐसी स्थिति आज तक कभी नहीं बनी। ये अपने आप में एक दुर्लभ संयोग है। जो 17 मार्च को बन रहा है। इन 3 राजयोगों का देश पर शुभ असर होगा। होली के बाद से दीपावली तक बाजार में तेजी रहेगी। इस बार भद्रा दोष की वजह से होलिका दहन शाम की बजाय रात में करना शुभ रहेगा। ग्रंथों में भी कहा गया है कि शाम को अगर भद्रा दोष हो तो रात में होलिका दहन करना चाहिए। व्लादिमीर पुतिन को बताया 'वॉर क्रिमिनल' रूस-यूक्रेन जंग का आज 22वां दिन है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'वॉर क्रिमिनल' बताया है। बाइडेन के बयान को रूस के खिलाफ अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बाइडेन और उनके प्रशासन के अधिकारी अब तक यूक्रेन पर हमले को वॉर क्राइम कहने से बचते रहे हैं। इंटरनेशनल कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया है। ICJ ने रूस को तुरंत यूक्रेन से अपनी मिलिट्री ऑपरेशन रोकने का आदेश दिया है। फैसला सुनाने वाले जजों में एक भारतीय जज भी शामिल हैं। जापान में भूकंप ने मचाई काफी तबाही जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक बुधवार रात आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई है. भूकंप के चलते 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 घायल हो गए हैं. भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां एक बुलेट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई. जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. इस कोरोना वायरस के 2 हजार 539 मामले दर्ज देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है लेकिन खतरा लगातार बरकरार है. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 539 मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई है. वहीं, बीते दिन ये आंकड़ा 2 हजार 876 तक जा पहुंचा था और 98 लोगों की मौत हुई थी. आज शेयर बाजार में भारी तेजी हफ्ते के चौथे दिन भी आज शेयर बाजार में भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,016 पॉइंट्स ऊपर 57,833 पर कारोबार कर रहा है। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त में हैं। बैंकिंग स्टॉक इसे सपोर्ट कर रहे हैं। कल भी यह सेक्टर सबसे ज्यादा बढ़ा था।