Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Feb-2022

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट ?, PM मोदी ने भी की बात यूक्रेन पर रूस के हमले से दुनिया भर में हलचल है। कई देशों के खिलाफ होने और नाटो की ओर से नतीजा भुगतने की धमकी के बावजूद रूसी सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर उनका कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अभी ऑपरेशन चलाने का ऐलान किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन ने दुनिया को खतरे में डाल दिया है। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। दो देशों के बीच जारी जंग में बड़ी शक्तियों के बीच भी मतभेद काफी बढ़ गए हैं. परमाणु युद्ध को लेकर भी एक तरह से खतरा मंडरा रहा है. यूरोप में तीसरे वर्ल्ड वॉर (Third World War) के हालात पैदा होते दिखाई दे रहे युद्ध रोककर बातचीत शुरू करने की अपील प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और देश वापसी का मुद्दा उठाया। साथ ही युद्ध रोककर बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की। दरअसल, यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से वहां फंसे भारतीयों की वापसी अटक गई है। इसके लिए सरकार ने तय किया है कि भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते देश लाया जाएगा। राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह कई धमाके यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह कई धमाके सुने गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है। शिवसेना पार्षद के परिसरों पर आयकर छापा आयकर विभाग ने मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर छापा मारा। जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,107 नए केस देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,107 नए केस मिले, 26,968 मरीज ठीक हुए और 302 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 15,163 की कमी आई है। सेंसेक्स जबरदस्त तेजी के साथ खुला मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स जबरदस्त तेजी के साथ खुला है। इस समय यह 1151.82 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 55,585 पर कारोबार कर रहा है। इससे निवेशकों को पहले 30 सेकेंड में 5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 247.81 लाख करोड़ रुपए है जो गुरुवार को 242.28 लाख करोड़ रुपए था। कल निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।