Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2022

अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के केस कम होते ही नाइट कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी। 25 दिसंबर 2021 को सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया था। यूपी में सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आ चुकी हैं। 14 फरवरी से सभी स्कूल खोल दिए गए। वहीं, रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमा हाल के साथ ही पूरी क्षमता के साथ जिम सेंटर को भी पहले की तरह खोलने के निर्देश दिए गए जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर एक आतंकी को मार गिराया जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों का सफाया करने में जुटे हुए हैं। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को शोपियां जिले में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने ड्रोन कैमरे की मदद से आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में टीम ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए। हिजाब विवाद में नया मोड़ कर्नाटक के मैसूर शहर के एक निजी कॉलेज ने शुक्रवार को अपना यूनिफॉर्म रूल रद्द कर दिया है। मुस्लिम छात्रों को हिजाब के साथ कक्षाओं में बैठने की इजाजत दे दी है। इस तरह का फैसला करने वाला यह राज्य का पहला कॉलेज बन गया है। पंजाब में मतदान कल पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल, यानी रविवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेशभर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगी। रायबरेली में शाह - प्रियंका आमने-सामने यूपी में सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमने-सामने हैं। दोनों क्षेत्र में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। उधर प्रियंका गांधी ने भी आज रायबरेली के हरचंदपुर से प्रचार अभियान शुरू किया।