Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Feb-2022

अहमदाबाद ब्लास्ट के फांसी वाले 6 आतंकी भोपाल जेल में अहमदाबाद बम ब्लास्ट-2008 मामले में 38 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इनमें से SIMI (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के 6 आतंकी भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद हैं। इनमें ब्लास्ट का मास्टरमाइंड सफदर नागौरी भी शामिल है। फांसी की सजा की खबर मिलने के बाद भी नागौरी नॉर्मल दिख रहा है। उसने जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे से कहा कि संविधान हमारे लिए मायने नहीं रखता। हम कुरान का फैसला मानते हैं। थाने में दिए बयानों से पलटा ट्राला ड्राइवर कासिम पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर दो दिन पहले हादसे में हुई मौत पर ट्राला चालक कासिम खान ने गिरफ्तारी के बाद गुरुवार रात को सोनीपत के खरखौदा पुलिस थाने में दिए बयानों से पलटी मार गया है। पुलिस के सामने उसने अपना दोष स्वीकारते हुए लापरवाही की बात कही थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ और छानबीन के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। कैप्टन अमरिंदर का चुनावी जीत के टोटके पंजाब में 2 बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद पटियाला सीट पर कड़ी चुनौती से जूझ रहे हैं। ऐसे में कैप्टन दान-धर्म के भी रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने चुनावी जीत के लिए टोटका किया है। उन्होंने न्यू मोती महल में पंडितों की पूजा-पाठ के बीच भैंस का पाड़ा (कटड़ा) दान किया है। इस टोटके की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। पंडितों के मुताबिक, कटड़ा दान करने से शनि देव शांत होते हैं। वहीं, काली माता भी प्रसन्न होती हैं। ऐसा आपने देखा या सुना नहीं होगा, यहां सब जुड़वा अमेरिका में जुड़वों की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां की दो जुड़वा बहनों ने जुड़वा भाई से शादी की थी। कुछ ही महीने के अंतराल पर दोनों प्रेग्नेंट हुईं और दोनों को बच्चा हुआ। अब उनके बच्चे भी बिलकुल एक जैसे हैं। उन्हें टेक्निकली जुड़वा कहा जा रहा है। दोनों दिखने में भी एक जैसे हैं। सेंसेक्स के 17 शेयर्स गिरावट में रहे शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 59 पॉइंट्स गिर कर 57,832 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक टूटकर 17,276 पर बंद हुआ।