Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Feb-2022

देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर निशाने साधे। पूर्व पीएम ने कहा कि मोदी सरकार का राष्ट्रवाद नकली है। जो अग्रेजों 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलता है। डॉ. सिंह ने केंद्र सरकार को चीन के मुद्दे पर भी घेरा। मनमोहन सिंह कहा कि एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सरकार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी फेल हुई है। उन्होंने कहा पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।