Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Feb-2022

सोनिया के करीबी अश्विनी कुमार ने कांग्रेस छोड़ी सोनिया गांधी के करीबी पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 14 साल से राज्यसभा सांसद थे। पार्टी का साथ छोड़ने के साथ ही पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को नसीहत भी दी है। अश्विनी ने कहा कि आज पार्टी के ईमानदार और लोकप्रिय नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, इस बारे में नेतृत्व को विचार करने की जरूरत है। मुंबई में अंडरवर्ल्ड पर ED का एक्शन मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मुंबई और आसपास के इलाकों में जारी है। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के लोगों के अलावा इस रेड में महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का नाम भी सामने आया है। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। हालांकि अभी तक ED का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के कई साल से बंद पड़े घर को भी ED की टीम खंगाल रही है। महाराष्ट्र में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर पूर्व की फडणवीस सरकार में 25 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके अलवा उन्होंने पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया पर पीएमसी बैंक घोटाले में शामिल होने का आरोप भी लगाया है। यही नहीं राउत ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस का मिडिल मैन करार दिया है। राउत ने कहा कि उनके पास पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए सभी घोटालों की पूरी डेटल है और जल्द ही इसे पहले EOW और फिर ED को सौंपेंगे। अमेरिका ने की भारत की सराहना व्हाइट हाउस ने भारत को क्वॉड की शक्ति और विकास का एक इंजन बताया है। साथ ही अमेरिका ने भारत को इंडो पैसिफिक रीजन में अपना प्रमुख सहयोगी भी बताया है। यह बयान मेलबर्न में 11 फरवरी को क्वॉड की हुई बैठक के बाद आया है। इस समिट में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए थे। एक साल में सबसे ज्यादा बढ़त शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे दिन भारी तेजी में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,736 अंक (3.08%) बढ़कर 58,142 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 509 पॉइंट्स (3.08%) बढ़त के साथ 17,352 पर बंद हुआ। फाइनेंशियल और IT शेयर्स में अच्छी खासी तेजी रही। निवेशकों को 6.76 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।