Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Feb-2022

नहीं उड़ने दिया PM का हेलीकाप्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में पहली फिजिकल चुनावी रैली शुरू हो गई है। PM मोदी पगड़ी पहनकर रैली में पहुंचे। CM चरणजीत चन्नी का हेलिकॉप्टर रोके जाने के मुद्दे पर अप्रत्यक्ष तरीके से पीएम ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात का सीएम था और पीएम का उम्मीदवार बनाया गया तो प्रचार के लिए पठानकोट आया था। मुझे हिमाचल दौरे पर जाना था। तब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की वजह से मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उड़ने दिया गया। उन्हें सत्ता का इतना घमंड था। पंजाब में राहुल गांधी की रैली राहुल गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधन करने के बाद वह गुरदासपुर भी पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का हेलीकाप्टर भी गुरदासपुर के लिए रवाना हो गया है, जल्द ही वह भी सभा में पहुंच जाएंगे। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व सुनील जाखड़ के साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व अरुणा चौधरी भी गुरदासपुर पहुंच गए हैं। पोलिंग बूथ के अंदर की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की, मुकदमा दर्ज गंगा-यमुना की पावन लहरों से सजी देवभूमि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्य के कई गांवों में सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से ग्रामीणों के मतदान का बहिष्कार करने की खबरें हैं। इसके बावजूद अधिकतर इलाकों में मतदान का भारी उत्साह है। खासतौर पर बुजुर्ग मतदाताओं ने भी वोट करने में आगे बढ़कर हिस्सेदारी की है। क्वालालंपुर से उड़े एयर एशिया के विमान में दिखा सांप एयर एशिया के उड़ते विमान में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एयर एशिया की फ्लाइट नंबर AK 5748 कुआलालंपुर से तवाऊ के लिए उड़ान भर रही थी। जब विमान हवा में था, तभी लोगों को विमान की छत से सटे लगेज बे के पास सांप नजर आया। इसके बाद फ्लाइट में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पायलट को दी गई, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पेरिस स्टेशन पर मौजूद पुलिस पर चाकू से हमले की कोशिश फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक अनजान शख्स ने सोमवार को पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने पहले तो खुद को बचाया फिर मौके पर मौजूद कमांडो फोर्स ने उसे मार गिराया। घटना पेरिस के सबसे बिजी स्टेशन्स में से एक गेर डु नॉर्ड ट्रेन स्टेशन पर हुई। वैलेंटाइन डे पर पाकिस्तान में तालिबानी फरमान पाकिस्तान में एक मेडिकल कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के लिए वैलेंटाइन डे पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए कहा गया है। साथ ही लड़कों को लड़कियों से दो मीटर की दूरी बनाए रखने और नमाज वाली सफेद टोपी पहनने का निर्देश दिया गया है। शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह 263.47 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.11 लाख करोड़ रुपए रहा।