Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Feb-2022

पत्नी और बेटे ने पति की हत्या कर, 7वीं मंजिल से फेंका शव, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर बैंक मैनेजर पति को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। दोनों ने इस मामले को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। मृतक की पहचान संतन कुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है। वह स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) में अस्सिस्टेंट जनरल मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थे। उनका शव को देख मॉर्निंग वाक पर गए पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे, क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। अखिलेश के गढ़ कन्नौज में बोले मोदी शनिवार को पीएम मोदी कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, घोर परिवारवादियों की कुनीति का एक गवाह कन्नौज का इत्र उद्योग भी है। इन्होंने अपने भ्रष्टाचार से अपने काले कारनामों से यहां के इत्र कारोबार को बदनाम किया। मोदी ने कहा कि इन्होंने इत्र को करप्शन से जोड़ा। हम इस इत्र को ग्लोबल ब्रांड बनाने में जुटे हुए हैं। योगी सरकार को सर्वोच्च न्यायालय की फटकार योगी सरकार को सर्वोच्च न्यायालय ने CAA विरोधी दंगों के एक मामले में फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से CAA-NRC के खिलाफ हुई हिंसा मामले में वसूली का नोटिस वापस लेने का आदेश दिया है। एयर शो 2022 में दमखम दिखाएगा तेजस भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस सिंगापुर में होने वाले एयर शो 2022 में अपना दमखम दिखाएगा। 15 से 18 फरवरी तक होने वाले इस एयर शो में 8 उड़ानों का प्रदर्शन होगा। इसमें 4 देशों की वायुसेनाएं और 2 वाणिज्यिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारतीय एयरफोर्स ने इसकी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राहुल बजाज का निधन बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।