Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Feb-2022

आश्रम से मिला लापता युवती का शव उन्नाव में एक दलित युवती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को चार फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर युवती का शव बरामद किया। महिला का शव पूर्व राज्य मंत्री स्व. फतेह बहादुर सिंह के आश्रम से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती की मां ने पूर्व राज्य मंत्री स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप और पुलिसकर्मी अखिलेश सिंह के उनके साथ मिले होने का आरोप लगाया है। एन चंद्रशेखरन टाटा संस के दोबारा चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का दोबारा चेयरमैन बनाया गया है। यह नियुक्ति 5 साल के लिए है। आज कंपनी की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई। टाटा ट्रस्ट के बोर्ड और इसके चेयरमैन रतन टाटा ने मीटिंग में यह फैसला किया। यह मीटिंग कंपनी के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में हुई। टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रशेखरन के पिछले पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर तंज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा पर जवाब दे रही थीं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये अमृतकाल नहीं, राहुकाल है'। इसके जवाब में वित्तमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कि अमृतकाल हमारा है और आपका राहुकाल। टाटमिल चौराहे पर फिर बड़ा हादसा कानपुर के टाटमिल चौराहे पर ई-बस ने कई वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ई-बस के ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव भी किया। पटना में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट को पीटा, निगम कर्मी भागे पटना में श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की जमीन की चहारदीवारी के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंचे मजिस्ट्रेट को पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने घसीटते हुए मारपीट की और गाली-गलौज कर खदेड़ दिया। भीड़ का आक्रोश देख निगमकर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले। हिजाब विवाद में दखल नहीं देगा सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक के हिजाब विवाद में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील की गई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी थी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ अटल टनल का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अटल टनल को आधिकारिक तौर पर '10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में मान्यता दी गई है। डीजीबीआर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली इस उत्कृष्ट इंजीनियरिंग के निर्माण में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की शानदार उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। मौसम विभाग का कई राज्यों में अलर्ट उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर के चलते ठंड बरकरार है। दिन में चल रही ठंडी हवाएं भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। फिलहाल पिछले दो दिनों से बारिश ना होने की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है। शेयर बाजार में बुरी तरह गिरा शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज भारी गिरावट है। BSE का सेंसेक्स 740 पॉइंट्स गिर कर 58,168 पर पहुंच गया है। IT कंपनियों के स्टॉक ज्यादा टूटे हैं।