Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Feb-2022

पति ने 17 साल की पत्नी और साले का सिर काटा ईरान में ऑनर किलिंग नई बात नहीं है, यहां कम उम्र में शादी और फिर इस तरह के हत्याकांड आम हैं। ताजा मामला अहवाज शहर से सामने आया है। यहां एक शख्स ने 17 साल की पत्नी और उसके भाई की सिर काटकर हत्या कर दी और इसके बाद शान से इन्हें सड़कों पर लेकर घूमता रहा। इस घटना के बाद देश में बेहद गुस्सा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो मौजूद थे। हालांकि, बाद में इन्हें नियमों के तहत हटा दिया गया। 10 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी हैवानियत कानपुर में मंगलवार को 10 साल के मासूम दलित बच्चे से दरिंदगी की इंतहा पार कर दी गई। नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया गया, जिससे दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। हैवानों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। घटना के कारण गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है। मौत के मुँह से निकली ज़िंदगी केरल में पलक्कड़ के मलमपुझा इलाके में चट्टानों के बीच फंसे 20 साल के युवक को एयरफोर्स ने रेस्क्यू कर लिया है। राज्य के CM पिनरई विजयन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मालमपुझा में चेराड पहाड़ी में फंसे युवक को एयरफोर्स ने बचा लिया है। अभी वो काफी डरा हुआ है। फिलहाल उसे डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है। 14 फरवरी को पंजाब आएंगे PM नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी की आज पंजाब में दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई है। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के वोटरों को संबोधित करना था। हालांकि अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। अब नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब आएंगे। वह जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करेंगे। जिसके जरिए वह सीधे पंजाबियों से रूबरू होंगे। कैंपस में अल्ला-हू-अकबर नहीं चलेगा कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला नहीं आ सका है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन मामले की सुनवाई हुई, जिसमें इसे बड़ी बेंच को रेफर कर दिया गया। इससे पहले राज्य सरकार सभी स्कूल-कॉलेजों को तीन दिन तक बंद रखने का आदेश दे चुकी है। मंगलवार को कॉलेज कैंपस में एक लड़की अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाती नजर आई, तो छात्रों ने जय श्री राम के साथ जवाब दिया। अब इस मामले में सियासत गहरा गई है। सेंसेक्स 657 पॉइंट चढ़कर 58,465 पर बंद शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 657 पॉइंट चढ़कर 58,465 पर बंद हुआ। मारुति का शेयर आज 4% से ज्यादा बढ़ा। कल डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ अडाणी विल्मर का शेयर आज 20% ऊपर रहा।