Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Feb-2022

गश्ती के दौरान बर्फीले तूफान में फंसे सेना के 7 जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारतीय सेना का एक गश्ती दल हिमस्खलन (एवलॉन्च) की चपेट में आ गया। इसमें 7 जवानों के फंसे होने की खबर है। घटना रविवार की है। झड़प के बाद झारखंड के चार जिलों में इंटरनेट बैन झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा जिले में प्रशासन ने इंटरनेट पर बैन लगा दिया है। रविवार को सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान 3 जिलों में दो पक्षों के बीच झड़पें हुईं थी। लिहाजा, अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया। जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से रिहा हो गया है। वह हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था। जेल से छोड़े जाने के साथ ही उसके अनुयायी उसे छिपाकर डेरा ले जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के वक्त आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं है। सोमवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस ए सूर्यकांत की बेंच में सुनवाई के दौरान सरकार ने ये बातें कही हैं। PM मोदी 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल' लिस्ट में टॉप पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उच्चतम रेटिंग के साथ 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल' रेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन जैसे वैश्विक नेताओं को पछाड़ दिया है। शांतिश्री धूलिपुडी पंडित JNU की पहली महिला कुलपति बनीं शिक्षा मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वे अभी पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी के कुलपति पद पर हैं। शांतिश्री ने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और PhD की डिग्री ली है। शेयर बाजार में आज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1023 पॉइंट गिर कर 57,621 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 302 अंक नीचे 17,213 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 स्टॉक बढ़त में जबकि 25 गिरावट में हैं।