Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Feb-2022

कोरोना से मौत में भारत तीसरे नंबर पर भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। दुनियाभर में कोरोना से अब तक हुई सबसे ज्यादा मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। 9.1 लाख मौतों के साथ पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील है। रूस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। अजमेर में 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हुआ। अजमेर रोड पर 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्जनभर लोग दब गए। बचाव व राहत कार्य शुरू कर 4 लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया है। ये चारों गंभीर रूप से घायल हैं। अभी कई और के फंसे होने की आशंका है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अचानक बीजिंग पहुंचे। यहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दुनिया की दो महाशक्तियों के इस मिलन से यूक्रेन संकट और गहरा सकता है। पुतिन अभी यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका और नाटो देशों से टकरा रहे हैं। नामांकन से पहले शिव की शरण में पहुंचे योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में अपना पर्चा भरेंगे। वे पहली बार गोरखपुर में शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उत्तराखंड में PM मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली रद्द खराब मौसम की वजह से PM मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिलों के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे। जया बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुईं देश में गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.46 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,072 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 1.72 लाख केस मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 23,039 कम नए संक्रमित मिले हैं, यानी 13.36% कम नए केस मिले है। सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58644 पर बंद शेयर बाजार में आज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58,644 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक नीचे 17,516 पर बंद हुआ। SBI का शेयर 1.92% गिरा।