Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Feb-2022

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ को महाराष्ट्र में धारावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर ऑफलाइन एग्जाम को लेकर छात्रों को भड़काने का आरोप है। उन्होंने महाराष्ट्र के बोर्ड एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022-23 किया पेश कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022-23 पेश किया। इस बजट में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। बजट में कुछ प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है, जिससे ये प्रोडक्ट महंगे हो गए हैं। वही कुछ प्रोडक्ट्स पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी घटाई भी है। मोदी ने बजट 2022 को लेकर राष्ट्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2022 को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर बजट को 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ये बजट देश की अर्थव्यवसथा को मजबूत करने वाला साबित होगा। पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग दोनों बेटों समेत AAP में शामिल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह कांग ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनके दोनों बेटों यदविंदर सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग ने भी आप का दामन थाम लिया। 12-13 फरवरी को होगा IPL का मेगा ऑक्शन इस साल के IPL का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा। मंगलवार को BCCI ने 590 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जो ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इन खिलाड़ियों में 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 7 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 91.50 रुपए सस्ते हुए बजट से पहले नेशनल ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ा फैसला लेते हुए कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपए की कटौती की है। कीमतों की कटौती 1 फरवरी यानी आज से ही लागू होंगी। दिल्ली में आज से 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपए हो गई है। 8 फरवरी तक बढ़ीं कोरोना की पाबंदियां पंजाब में अभी स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। मंगलवार को पंजाब सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 8 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में नो मास्क - नो सर्विस का नियम लागू रहेगा। आम बजट को बाजार की सलामी FY23 आम बजट को बाजार की सलामी मिली है। बजट के दिन आज बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, तेल-गैस छोड़ BSE के सभी सेक्टर में तेजी देखने को मिली। मेटल, रियल्टी, फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कंज्यूमर गुड्स, FMCG शेयरों में तेजी आई है।