Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Jan-2022

झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बीती रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। एहतियाती तौर पर इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और राजधानी समेत कई ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं। 69 साल बाद एअर इंडिया की घर वापसी 1.2 लाख करोड़ रुपए की देश की एविएशन इंडस्ट्री के लिए इस साल बड़ा बदलाव हुआ है। सरकारी कंपनी एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई है। टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया है। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन के लिए सशर्त बाजार की मंजूरी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन के लिए सशर्त बाजार की मंजूरी दी। मार्केट अप्रूवल के साथ ही वैक्सीन के एक डोज की कीमत 275 रु. होगी, जिसमें 150 रु. सर्विस चार्ज भी जुड़ेगा। 9 दिन बाद मिला अरुणाचल से किडनैप हुआ मीराम अरुणाचल प्रदेश से 9 दिन पहले किडनैप किया गया 17 साल का युवक मिराम टैरोन भारत को सौंप दिया गया है। अरुणाचल के विधायक निनॉन इरिंग ने बताया कि चीन की सेना ने मिराम को वापस लौटा दिया है। नॉर्थ कोरिया ने ईस्ट सी में मिसाइल लॉन्च की नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार सुबह ईस्ट सी में एक मिसाइल लॉन्च की। इस बात की जानकारी साउथ कोरिया की मिलिट्री ने दी। ईस्ट सी को सी ऑफ जापान भी कहा जाता है। यह नॉर्थ कोरिया का इस महीने में छठा मिसाइल परीक्षण है। शेयर बाजार में भारी गिरावट शेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स (1%)​​​​टूटकर 57,276 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 167 अंक (0.97%) गिरकर 17,110 पर बंद हुआ। पर है।