Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Nov-2021

CRPF जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग , 4 की मौत छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF 50 बटालियन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 4 की मौत हो गई और 3 घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह CRPF कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि इनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। राजस्थान के SMS अस्पताल में 620 डेंगू रोगियों में से 50 की मौत राजस्थान में डेंगू बेकाबू हो चला है। यहां मरीजों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंच गया है। यही रफ्तार रही तो कुछ दिन में डेंगू मरीज दो साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इससे पहले 2019 में सबसे ज्यादा 13706 रोगी मिले थे, इस साल का आंकड़ा 13,007 पहुंच चुका है। मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राफेल डील में 65 करोड़ की घूस भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल लड़ाकू विमानों की डील में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कुछ नए दावे सामने आए हैं। फ्रांस के पोर्टल मीडियापार्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी विमान निर्माता डसॉल्ट ने भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री को सुरक्षित करने के लिए एक बिचौलिए को 7.5 मिलियन यूरो (65 करोड़ रुपए) का कमीशन दिया। वहीं, भारतीय एजेंसियों ने ​डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद इसकी जांच शुरू नहीं की है। PM मोदी ने पंढरपुर में 2 हाईवे के विस्तार की नींव रखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंढरपुर में दो 4 लेन नेशनल हाईवे के डेवलपमेंट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भगवान विट्‌ठल के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग का निर्माण 5 चरणों में होगा और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इन सभी चरणों में 350 किमी. से ज़्यादा लंबाई के हाईवे बनेंगे और इस पर 11000 करोड़ रु. से ज्यादा खर्च आएगा। दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड में फैसला दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में सुनील अंसल और गोपाल अंसल सहित 2 अन्य दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 2.25 करोड़ रु. का जुर्माना भी लगाया है। गोवा में सरकार बनी तो 3,000 रु. बेरोजगारी भत्ता - केजरीवाल आम आदमी पार्टी (AAP) गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करके दिखाया है, अब गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक-एक स्कूल खुलवाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक खोला है, गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक क्लीनिक खोलेंगे। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके परिवारजनों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा। अरुण जेटली का अवॉर्ड उनकी पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज का अवॉर्ड उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने प्राप्त किया। सेंसेक्स 478 पॉइंट्स बढ़कर 60,545 पर बंद हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 478 पॉइंट्स (0.80%) की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंकों की तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर आज 10.52% की गिरावट के साथ 1,063 रुपए पर बंद हुआ।