Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Nov-2021

अयोध्या में आज बनेगा रिकॉर्ड, देश आतुर अयोध्या 5वें दीपोत्सव पर एक और रिकॉर्ड बनाने को आतुर है। उत्तर प्रदेश की सरकार 'दीपोत्सव' पर अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी. इन 12 लाख दीये में नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे. वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे. कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं  कि बहुत से राज्यों में डेंगू को काबू करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को रवाना किया है। प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह इटली दौरे से भारत वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया. अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है। उपचुनाव में ममता के आगे BJP ढेर पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी के आगे BJP ढेर हो गई है। दिनहाता और शांतिपुर वो सीटें हैं, जहां 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार इन सीटों पर TMC ऐतिहासिक अंतर से जीती है। ​​​​​ हार से बीजेपी में चिंता की लहर हिमाचल की हार से बीजेपी में चिंता की लहर दौड़ गई है. हिमाचल की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए. इन चारों सीटों को कांग्रेस ने जीत लिया है। जॉब मार्केट में एक बार फिर से उछाल दर्ज भारत के जॉब मार्केट में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया गया है। इसमें अक्टूबर में सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी देखी गई है। अक्टूबर 2020 में जो जॉब इंडेक्स 1759 पर होता था वह इस साल अक्टूबर 2021 में 2523 पर ट्रेंड कर रहा है। खाने के तेल की कीमतों में कमी दिवाली से ठीक एक दिन पहले खाने के तेल की कीमतों में कमी की गई है। देश की बड़ी कंपनियों ने तेल की कीमतों में 4-7 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या दिल्ली के राज पार्क इलाके में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगोलपुरी औद्योगिक इलाके की है. बदमाश ऑटो चालक का शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. कल महालक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व कल महालक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व मनाया जाएगा। स्कंद और पद्म पुराण का कहना है कि इस दिन दीप दान करना चाहिए, इससे पाप खत्म हो जाते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार दिवाली पर तुला राशि में चार ग्रहों के आ जाने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दिन की गई पूजा का शुभ फल जल्दी ही मिलेगा।